पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद (भा.पु. से.) के द्वारा रेल यात्रियों के मोबाईल
चोरी तथा चोरी पर नियंत्रण लगाये जाने व चोरी की बारदात में अधिक से अधिक बरामदगी किये जाने
के निर्देश दिये गये थे उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्री आर. के गौतम के मार्गदर्शन में थाना
प्रभारी रेल जबलपुर निरीक्षक शशि धुर्वे के द्वारा टीम गठित कर संपत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से
अधिक बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा हैं एवं रेल यात्रियो को एम.पी. जी.आर.पी. हेल्प एप
प्ले स्टोर से डाउनलोड कराया जाकर जागरुक किया जा रहा हैं वही दूसरी ओर गठित टीम के द्वारा
बदमाशो की धरपकड की जा रही हैं जिनके द्वारा 07 प्रकरणो में थाना जी. आर. पी. जबलपुर के,
अप.क्र.103/23 धारा 379 ता.हि., अप.क्र.184/23 धारा 379 ता.हि., अप.क्र.614/22 धारा 379
ता.हि., अप.क्र. 138/22 धारा 379, 201 ता.हि., अप.क्र.554/22 धारा 379 ता.हि. अप. क्र. 215/23
धारा 379 ता.हि., 513/22-धारा 379 ता.हि. में यात्रियों के चोरी गये मोबाईल ओप्पो कंपनी रेडमी 9
प्राईम, विवो कंपनी, रियलमी कंपनी, ओप्पो कंपनी, वन प्लस कंपनी, विवो कंपनी कुल कीमती लगभग
रु. 107019/-का मसरुका जप्त किया गया हैं जिसमें आरोपी निखिल चौधरी पिता स्व. राजकुमार निवासी
बाबा टोला हनुमानताल जबलपुर, अनिकेत साहू पिता कमलेश साहू निवासी महारानी लक्ष्मी बाई
वार्ड थाना कोतवाली नरसिंहपुर, हल्के भैया अहिरवार पिता सैतान सिंह निवासी थाना बरैली जिला
रायसेन, गुसविर अली पिता तस्वीर अली निवासी ककराला बदायू उ.प्र., अनिल रावत पिता बाबूल
लाल रावत निवासी शाहपुर थाना कोठी जिला बाराबंकी उ.प्र., कौशल यादव पिता. स्व. संत कुमार
निवासी ग्राम धरवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, शिव कुमार कोरी पिता नंदी कोरी निवासी
गंगानगर गढा जबलपुर उक्त सभी आरोपियो को धारा 41 (का. ) नोटिस देकर न्यायालय उपस्थित होने
हेतु पाबंध किया गया । मोबाईलो की बरामदगी में थाना प्रभारी रेल जबलपुर निरीक्षक शशि धुर्वे
स.उ.नि. देवनारायण, प्र. आर आनंद यादव, प्र. आर. कैलाश बाथरे, प्र. आर. भागवत यादव, प्र.आर.मो.
शकील, प्र. आर. अख्तर अली, प्र. आर. प्रकाश चौरसिया, प्र. आर. 222 धीरेन्द्र सिंह, प्र. आर. विनोद
तिवारी,आर.89 बचन सिंह सायबर सेल आर. सागर उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।
