ग्रामीणों से की चर्चा
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम पंचायत सडूमर में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने खेती- किसानी और प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी ली। गांव में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 एकड़ भूमि में गेहूं और गन्ना की फसल लगाई है। कलेक्टर ने दूसरे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां कृषि शाला का आयोजन भी किया जाये।