जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष की तरह शानदार रहे ।
कक्षा 12वीं में कुल 104 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए ।
जिनमें वरुण बजाज ने 96% परिधि अग्रवाल ने 95% और आदित्य चिरौलिया ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया ।
इसी प्रकार कक्षा दसवीं में कुल 148 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें शत प्रतिशत परीक्षा फल के साथ ही 24 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जिसमें श्रेया मिश्रा ने 98.2 चिराग पटेल ने 96.8 तथा अपूर्वा गुप्ता ने 96.4 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड सफलता दर्ज की। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई विद्यालय प्राचार्य एवं डीएवी एमपी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एसके सिन्हा जी ने बच्चों को बधाइयां प्रेषित की हैं।

