मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत कटनी जिला के ब्लॉक रीठी में कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र सोनाली ताम्रकार ,पूर्णाश राय ,रमा बख्शी, अश्वनी परौहा ,सत्यम चौधरी , निक्की मिश्रा ,वरुण तिवारी द्वारा विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत वसुधा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0(द्वितीय चरण) से सम्बन्धित शासन की 67सेवाओं की जानकारी लोगो तक पहुंच कर दी जा रही है। जनसेवा मित्र के अंतर्गत ग्राम में चौपाल लगाकर, डोर-टू-डोर संपर्क किया। 67 योजनाओं के प्रपत्र ग्रामीण जनों के बीच प्रपत्रों को साझा किया। वहीं ग्राम पंचायत वसुधा में पंचायत से कोटवार को साथ लेकर घर-घर पहुंचकर लाभ लेने की अपील की।मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का क्रियान्वयनई तक किया जा रहा है।
