रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द तिवारी इटारसी जयस्तंभ चौक पर सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर न होने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे । पिछले दिन उनके द्वारा मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी दिया गया था। चूंकि शासकीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से कई गरीबो की जान चली गई। इस बात को लेकर गजानन्द तिवारी का कहना है कि हमारे द्वारा हर प्रयास करते हुए इटारसी प्रशासन को कई बार मुख्यमंत्री के नाम, प्रधानमंत्री के नाम , राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए गए, धरना प्रदर्शन किया गया, हस्ताक्षर अभियान चलाया,हनुमान चालीसा का पाठ किया, नंगे पैर ज्ञापन दिया ,पानी गिरते में जाकर ज्ञापन दिया यहां तक कि घुटने के बल बैठकर भी निवेदन करते हुए ज्ञापन दिया गया। लेकिन इसके बाद भी हमारे सारे ज्ञापन लगता हैं कचरे के डब्बे में डाल दिए गए। शहर में ना जाने कितने लोगों ने वेंटिलेटर के अभाव में जान गवा दी लेकिन शासन प्रशासन को सबसे पहले वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए लेकिन अभी भी निराशा ही हाथ लगी। इसलिए मुझे मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा जिसमें सेवादल यंग ब्रिगेड के समस्त पदाधिकारी एवं इटारसी नगर में निवास करने वाले समस्त कांग्रेस जन ,वरिष्ठ नेताओं का साथ भी मिल रहा है। सभी प्रकोष्ठ, कांग्रेश के सभी पदाधिकारी ,पूर्व मंत्री सहित वरिष्ठ नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ ,व्यापारी गण अन्य सामाजिक संगठनों का इस भूख हड़ताल करने पर हमे समर्थन मिला। और ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी चाहे कुछ हो जाये जब तक ये सरकार इटारसी अस्पताल में वेंटिलेटर उपलब्ध नही कराती हम तब तक अपना आंदोलन करते रहेंगे। चाहे मुझे जल सत्याग्रह के साथ आमरण अनशन करना पड़े। वही खबर लिखे जाने तक गजानन तिवारी की भूख हड़ताल जारी रही।
