• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण, संगठन गतिविधियां व सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएगा मीडिया विभाग : आशीष अग्रवाल

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदापुरम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाला। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आप सभी को मैं धन्यवाद देता हूं। मेरे नवीन दायित्व की प्रारंभ बैठक में आप सब ने अपना अमूल्य समय दिया। भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल संगठन ने मुझे जो असाधारण दायित्व सौंपा है इस हेतु मंचासीन वरिष्ठ एवं सामूहिक नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने परिश्रम की पराकाष्ठा से सदैव उनके इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकूं। दायित्व की बात आती है तो मुझे श्रद्धेय अटल जी की अमर पंक्तियां सदैव याद आती हैं जो उन्होंने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में कही थी। श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि मैं जानता हूं पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है यह वस्तुतः पद नहीं दायित्व है, यह प्रतिष्ठा नहीं परीक्षा है, यह अधिकार नहीं अवसर है, और यह सत्कार नहीं चुनौती है, और अटल जी की यह पंक्तियां सदैव मुझे इस ध्येय मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं एक विचार है जिसका उद्देश्य सदैव राष्ट्र निर्माण जनकल्याण करना है और जब जब मैं अपने इस कार्य के विषय में सोचता हूं तो मुझे संतुष्टि होती है, मुझे गर्व महसूस होता है मेरे द्वारा बिताया हुआ एक एक पल पुण्य प्रकल्प पार्टी के लिए देता हूं वह राष्ट्र निर्माण के रूप में पहचाना जाता है। आज देश अपने अमृत काल में चल रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्ण काल स्वर्ण अक्षरों में स्वर्ण जयंती की गाथा लिखी जा रही है। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के जीवन को बदलने का काम कर रही है वही हमारे कुशल संगठक विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में जो संगठनात्मक काम चल रहे वह हम देश में एक नए आयाम स्थापित कर रहे हैं और उसी क्रम में मीडिया टीम भी अपनी जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। नए नवाचार मीडिया टीम की प्राथमिकता रहेगी क्योंकि हम पार्टी की आवाज हैं। हमारे संगठन की नीतियां पार्टी विद डिफरेंस की आवाज जनता तक जाए और सरकार ने जो काम किए जन-जन को बदलने का काम को हम जनता के बीच हम अच्छे से पहुंचा पाए हम सब का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी ने बताया कि बैठक के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा गुड्डू भैया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीडिया विभाग के लोग पार्टी का चेहरा है जनता उन्हें पहचानती है उनकी जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के दोनों अंगों संगठन तथा सरकार की छवि को जनता के बीच प्रस्तुत करें पार्टी की गतिविधियों तथा प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कामों को पूरी ताकत से जनता तक पहुंचाएं उक्त बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी के मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर मंचासीन रहे। बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई ने किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुँचे नर्मदापुरम जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला एवं सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी ने नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को शुभकामनाएं दी।

 

एक टीम के रूप में विरोधियों के जवाब दें : वीडी शर्मा

नर्मदापुरम। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश मीडिया विभाग के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह मीडिया, जिला मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की छवि उसके चेहरे को उभारता है। जनता में पार्टी के प्रति धारणा बनाता है जो बात हमारे प्रदेश स्तर के वक्ता बोलते है उसका ही अनुसरण हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी करते है इसलिये यह आवश्यक है कि मीडिया विभाग के लोग निरंतर अध्ययन करें अपने आपको अपडेट रखें। उन्होंने मीडिया विभाग के काम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विरोधियों व्दारा समाज में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को पहचानना तथा उनके डर्टी ट्रिक जवाब को मीडिया विभाग पूरी ताकत से जवाब देना भी मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेसियो ने जयस्तंभ चौक पर शा. अस्पताल में वेंटीलेटर की मांग को के लिए भूख हड़ताल पर बैठे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d