• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

छिंदवाड़ा जिले में सीएम जन सेवा अभियान 2.0 प्रारंभ कलेक्टर श्रीमती पटले ने अनुभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत आयोजित सीएम जन सेवा शिविरों का लिया जायजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कचरा प्रसंस्करण केंद्र जुन्नारदेव का भी किया औचक निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शासन के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिले में बुधवार 10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का व्दितीय चरण प्रारंभ हो गया है। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सीएम जन सेवा शिविरों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। कई शिविरों में प्रथम दिवस से ही विभिन्न आवेदनों का निराकरण करते हुए सेवाओं का प्रदाय किया जाना शुरू हो गया है। शिविरों में चिन्हांकित सेवाओं के लंबित आवेदनों के निराकरण के साथ ही नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं। इन शिविरों का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले आज अनुभाग जुन्नारदेव पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाडली बहना योजना के अंतर्गत दावा/आपत्ति प्राप्ति की जानकारी ली और बैंकों द्वारा आधार लिंकिंग व डीबीटी एक्टिवेशन के लिए आयोजित शिविरों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, ग्रामीणों और शिविर में आए आवेदकों से भी चर्चा की एवं फीड बैक लिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों को प्रोत्साहित भी किया।

कलेक्टर श्रीमती पटले सर्वप्रथम ग्राम पंचायत पालाचौरई, नजरपुर और जमकुंडा में आयोजित शिविर स्थल पहुंचीं और सीएम जन सेवा अभियान 2.0 के क्रियान्वयन का जायजा लिया। पंचायत एवं विभिन्न विभागों से संबंधित संधारित पंजियों का अवलोकन किया। विशेषकर जन्म-मृत्यु पंजी व विवाह पंजीयन पंजी देखी और आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी में दर्ज सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाना सुनिश्चित करायें। क्षेत्र में आई नव वधुओं के विवाह पंजीयन करवाकर प्रमाण पत्र जारी करवाएं। सचिव व जीआरएस पुनः सर्वे करें और गत वर्षों के अगर कोई पेंडिंग मृत्यु प्रमाण पत्र हैं, तो उन्हें नियमानुसार जारी करायें। पंचायत क्षेत्र में निर्मित भवनों में अनुज्ञा के संबंध में सर्वे कर विधिवत शुल्क अदा करवाते हुए भवन अनुज्ञा जारी करवायें। शिविरों में श्रम विभाग सहित अन्य सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उनका निराकरण करायें। कलेक्टर ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत बैंक को-ऑर्डिनेटर्स के माध्यम से आधार लिंकिंग और डीबीटी एक्टिवेशन के लिए आयोजित शिविरों का भी निरीक्षण किया और शत- प्रतिशत आवेदनों में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम जन सेवा शिविरों के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्रीमती पटले ने नवीन भवन में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव का औचक निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनायें जैसे प्रसूति सहायता, बाल हृदय उपचार योजना और राजस्व विभाग के अंतर्गत नक्शा, खसरा, बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन आदि का लाभ भी अभियान के दौरान दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने नगर पालिका जुन्नारदेव के एमआरएफ एवं एफएसटीपी कचरा प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया और सीएमओ को पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में रह गई कमियों का आंकलन कर उनमें सुधार करने और इस स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे नगरीय निकाय को स्टार रेटिंग और अन्य सर्टिफिकेट प्राप्त हो सकें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जुन्नारदेव श्री मनोज कुमार प्रजापति, सीईओ जनपद पंचायत सुश्री रश्मि चौहान, सीएमओ श्री सुरेन्द्र उइके, बीएमओ डॉ.रवींद्र बाथम, तहसीलदार श्री कुणाल राउत, नायब तहसीलदार एवं स्थानीय अमला मौजूद था।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्‍टर अवि प्रसाद 22 मई को इंस्‍टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के छात्रों को करेंगे वर्चुअली संबोधित* *भारत सरकार के कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत इस प्रतिष्ठित संस्‍था को संबोधित करने का गौरव हासिल करने वाले श्री प्रसाद प्रदेश के पहले कलेक्‍टर होंगे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d