रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महलहा एवं मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल के निर्देशन पर नर्मदापुर मंडल वार्ड स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन कर रहा है इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 19 मे युवा चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजयुमो मंडल के मंत्री प्रवेश सोनी, आईटी प्रभारी यश तिवारी, कार्यालय मंत्री हर्ष सराठे, वार्ड संयोजक चंदन यादव, सूरज कटारे ,कृष्णा बुंदेला ,अंकित बेलिया, नितेश सोनी ,अंकित मेहरा, भूपेंद्र खंडारे, रोशन प्रजापति सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नवीन मतदाता उपस्थित रहे।
