रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विभिन्न अपराधों में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि शहर/कस्बे में हत्या जैसे गंभीर घटना न हो इसके दृष्टिगत अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराने में सहयोग/सूचना देने वाले को अब 30 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। अभियुक्त के संबंध में सूचना दूरभाष क्रमांक 07574-250123 अथवा 7049100305 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उक्त पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन का मान्य होगा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात यह आदेश स्वमेव प्रचलन में न होकर शून्य हो जाएगा।
