रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन राम वाटिका परिसर राम जानकी मंदिर के पास आयोजित कराया गया। जिसमें 29 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष रितेश जैन, सीएमओ राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, समस्त पार्षद की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा सिवनी मालवा द्वारा वैदिक पद्धति से विधि विधान से परीवाचक राजेश,वरिष्ठ कार्यकर्ता जेपी मालवीय,देवी प्रसाद के सहयोग से विवाह कार्यक्रम संपन्न किया गया । बारात जय स्तंभ चौक से राम वाटिका परिसर तक घोड़े, पर बड़े धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकाली गई। जिसके उपरांत विवाह संपन्न कराया गया जिसमें नपा द्वारा 49 हजार रूपए का चेक व अन्य सामग्री एवं शहर के समाजसेवियों द्वारा वर वधु को मंगलसूत्र, बिछिया, बर्तन, अन्य गृहस्ती के सामान भेंट स्वरूप प्रदाय किए गए। मंच संचालन सचिन मलैया कमलेश लववंशी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विधायक प्रेम शंकर वर्मा,नपा अध्यक्ष रितेश जैन, सीएमओ राकेश मिश्रा,वरिष्ठ नेता यशवंत पटेल, वीरेंद्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सौहत, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, पार्षद अखिलेश खेमचंद चौकसे, सरिता प्रदीप अग्रवाल, रचना अयूब लहरी, प्रीति पवन शुक्ला, प्रशांत यादव, गीता बाई तुलसीराम कुशवाह, अनुराधा दीपक दीक्षित, ईश्वरदास जमीदार, दुर्गेश उईके, सुनीता सूर्यवंशी, किरण शिव राठौर, दीपक बाथव, अजय पटेल, डॉ विशाल बघेल,मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्रकांत कवर, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह उईके,स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, संतोष चौहान योजना प्रभारी जितेंद्र राठौर, हेमंत चौकसे कमलेश राठौर सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी, समाजसेवी ,मीडियाकर्मी उपस्थित रहे । नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान की अनूठी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत निर्धन परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम नगर पालिका द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें 29 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । जिसमें सभी को समाजसेवियों के सहयोग से उपहार प्रदान किए गए। मैं सभी का सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निकाय सिवनी मालवा द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नियम अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। इसमें सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
