• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के प्रयासों से भू-अर्जन मुआवजा के वर्षों से लंबित प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण आठ ग्रामों के 169 कृषकों की होल्ड राशि 14 लाख 22 हजार 361 रुपए खातों में अंतरित

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (06 मई)- कलेक्टर अवि प्रसाद के सार्थक प्रयासों की वजह से बहोरीबंद क्षेत्र के 8ग्रामो के 169किसानों का अर्से से लंबित भुगतान अब हो गया है। किसानों की यह लंबित  भुगतान राशि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 के उन्नयन कार्य हेतु अनुभाग बहोरीबंद के अन्तर्गत आठ ग्रामों के 169 किसानों की होल्ड की गयी राशि से  संबंधित था। कलेक्टर ने किसान हित में विशेष रूचि लेकर प्रकरण का निराकरण कराया और अब होल्ड राशि 14 लाख 22 हजार 361 रुपए कृषकों के बैंक खातों में भेजे जाने हेतु बैंकों को प्रेषित भी कर दी गई है।

            अनुविभागीय अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग बहोरीबंद  प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 07 के उन्नयन कार्य हेतु अनुभाग बहोरीबंद अन्तर्गत आठ ग्रामों मँगवा, तेवरी, लिगरी, भेडा, स्लीमनाबाद, हरदुवा, सिंहुड़ी व छपरा की भूमियों का अर्जन किया गया था। उक्त अर्जित भूमियों के मुआवजा के संबंध में भूमि स्वामियों के द्वारा कमिश्नर एवं आर्बिटेटर जबलपुर संभाग जबलपुर के समक्ष पंचाट प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। उपरोक्त पंचाट प्रकरणों में कमिश्नर जबलपुर द्वारा पारित आदेशानुसार संशोधित राशि का भुगतान भूमि स्वामियों को किया जाना था ,जो कि पारित आदेशानुसार संशोधित राशि संबंधित विभाग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना क्रियान्वयन इकाई जबलपुर से प्राप्त की जाकर संबंधितों को भुगतान की जानी थी।

उक्त राशि अनुविभागीय अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग बहोरीबंद के द्वारा वितरित किए जाने के दौरान कुछ प्रकरणों में मुआवजा राशि को होल्ड किया गया था। इस होल्ड की गयी राशि के निराकरण हेतु संबंधित भूमिस्वामियों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

            कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के संज्ञान में उक्त समस्या के आते ही संबंधित विभाग को समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्वयं प्रकरणों को अपनी निगरानी में रखते हुए समस्या का त्वरित निराकरण कराया । जिसके फलस्वरूप आठ ग्रामों के 169 कृषकों की होल्ड की गयी राशि 14 लाख 22 हजार 361 रुपए कृषकों के बैंक खातों में अंतरित करने हेतु संबंधित बैंक को प्रेषित की गयी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर ट्रक ड्राईवर की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने गंभीरता को देखते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d