• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय मुख्य गेट पर बैठकर दिया धरना

by Manish Gautam Chiefeditor
May 5, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि को लेकर किसानों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार नितिन राय को दिया। विगत 28 और 29 अप्रैल को सिवनी मालवा क्षेत्र में ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई जिसके कारण कई गांवों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल 10 से 15 दिन में कटाई के लिए तैयार थी लेकिन ओलावृष्टि के कारण कई गांव में फसल पूरी तरह चौपट हो गई, ऐसी स्थिति में किसान को सरकार से राहत राशि की आशा है। लेकिन अभी तक बराबर सर्वे रिपोर्ट नहीं बनाई गई। मोरन और गंजाल नदी में सब्जी बाड़ी और तरबूज की बाड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। किसानों का कहना है कि हमारी झोपड़ी और उसमें रखा सामान तक बह गया लेकिन 5 दिनों के बाद भी अभी तक कोई भी सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी यहां जायजा लेने नहीं आया, जिसके कारण आज कई गांव के किसान तहसील कार्यालय में एकत्रित होकर अपना ज्ञापन देने आए है । आम आदमी पार्टी समित पटेल ने प्रभारी तहसीलदार से यह जानना चाहा कि नुकसान का सर्वे और मुआवजा राशि कितने दिनों में बांट दी जाएगी , मूंग की फसल और नदी में बाड़ी दोनो मे बहुत लागत आती है और सब्जी भाजी और तरबूज निकलना शुरू हुए थे की नदी में बाढ़ आ गई। साथ ही साथ मूंग की फसल भी कटाई को तैयार थी लेकिन पूरी लागत लगाने के बाद ओलावृष्टि के कारण हमारे किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और किसान हित में सरकार 2 दिनों के अंदर सर्वे कर 10 दिनों में मुआवजा राशि दे, जिससे किसान बारिश की फसल की तैयारी कर सके। जिस पर प्रभारी तहसीलदार केवल आश्वासन देते रहे लेकिन किसान भी कहां मानने वाले थे किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप बड़े अधिकारियों से बात करिए और हमें सही समय बताएं तब तक किसान तहसील गेट पर ही बैठकर धरना देंगे। किसानों ने लगभग 1 घंटे तहसील गेट पर बैठकर ही धरना दिया, जिस पर पुलिस प्रशासन वहां पहुंचा और किसानों को समझाने का प्रयास करता रहा लेकिन किसान अडिग रहे। तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर जाम होने की स्थिति में प्रभारी तहसीलदार ने किसानों से बात कर 5 दिनों के अंदर सर्वे करने और जल्द मुआवजा देने की बात कही। किसानों ने 15 दिनों के अंदर मुआवजा देने की बात रखी और मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में सड़क पर बैठकर और आंदोलन करके क्षेत्र के पीड़ित किसानों के साथ दर्जनों महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही थी ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

वेयरहाउस को भंडारण सहित उपार्जन केंद्र नहीं बनाए जाने का मामला गरमाया,हाईकोर्ट में लगी याचिका पर देना होगा जवाब, जिला आपूर्ति नियंत्रक सहित एसडीएम को नहीं है जानकारी ! गोदाम उपयुक्तता प्रमाण पत्र सहित आईडी जनरेट होने के बाद भी नहीं बनाया उपार्जन केंद्र...??

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d