रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा ब्रिज भूषण शरण सिंह और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया गया। इटारसी के जय स्तंभ चौक पर गुरुवार को शाम 5:30 बजे अचानक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित हुए जहां पर सभी ने एक स्वर में बृजभूषण के खिलाफ और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर हाथों में काली पट्टी बांधकर कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने काले कपड़े पहन कर इटारसी के जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन किया गया। बृजभूषण कुश्ती संघ के अध्यक्ष का सभी सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सभी ने एक साथ मिलकर बृजभूषण के खिलाफ नारे लगाए और दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों, महिला पहलवानों, खिलाड़ियों के खिलाफ बर्बरता पूर्वक कार्रवाई का विरोध कर कड़ी निंदा की। और सभी ने बृजभूषण के गिरफ्तारी उसके ऊपर कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। जब इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष गजानन तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि 3 मई और 4 मई को पूरे देश में सेवादल के द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन दिया जा रहा है। महिला खिलाड़ियों और पहलवानों के समर्थन में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में पुतले दहन, ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए गए । इसी तारतम्य इटारसी में भी कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा हाथों में काली पट्टी बांधकर ,काले कपड़े पहन कर, भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ इटारसी के जयस्तंभ चौक पर भी धरना प्रदर्शन कर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया । और बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया । और तिवारी ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के सम्मान पूरे भारत देश का सेवा दल मैदान में इस मौके पर उपस्थित जनों में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, इटारसी नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मयूर जायसवाल, मोहन झारिया, मधुसूदन यादव , लखन बैस, जितेंद्र ओझा, अजय मिश्रा, राजेन्द्र तोमर, अशोक जैन, पंकज राठौर, केलू उपाध्याय, बाबू चौधरी, परमजीत सिंह सलूजा, किशोर मैना, संतोष गुरयानी, किशोर यादव, एनएस चौहान, अर्जुन सिंह ठाकुर, सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सौम्य दुबे , अवध पांडे ,जयप्रकाश अग्रवाल, अनूप गंचले, पक्कू भाईजान, संजय धर ,अनिल रैकवार, राकेश चंदेल, पिंकी शर्मा , जितेंद्र उपरीत, बाबू बंगाली ,अभिषेक पटेल, मुकेश यादव ,नरेंद्र वर्मा ,रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, अमोल उपाध्याय, देवी मालवीय, गुफरान अंसारी, नेहा चावरे, पप्पी कलोसिया, सोनू बकोरिया, रमजान भाई, रौनक छाबड़ा ,किशोर मैना, राकेश चंदेले विपिन पालिया श्रवण मालवीय प्रकाश शर्माशक्ति मालवीय अंकित तिवारी यस जावले बल्ला अंकित चौहान साहित गोल्डी साहू यंग ब्रिगेड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
