रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में स्थानीय स्तंभ चौक पर बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। बजरंग दल के शिव राठौर ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने एवं उसकी तुलना पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन के साथ करने के विरोध में हमने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की तुलना आतंकवादी संगठन के साथ करना कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति दर्शाता है । कांग्रेस पार्टी हिंदुओं का दमन करने में लगी हुई है। बजरंग दल देश में सेवा सुरक्षा एवं संस्कार के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का काम करता है। वही पीएफआई आतंकवादी संगठन है। आईएसआईएस ने केरल में लव जिहाद के माध्यम से हिंदू बहनों का शोषण किया बजरंग दल गाय, गायत्री एवं गंगा की सुरक्षा के लिए काम करता है। कांग्रेश हमारे आराध्य बजरंगबली को चुनौती दे रही है। भगवान बजरंगबली देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगे उन्होंने कहा हमारा सभी राष्ट्रभक्तों से निवेदन है कि कहीं ना कहीं चिंतन करें और हिंदू विरोधी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए संकल्पित हो। पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री शिव राठौर, नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी, नगर संयोजक भुरू बग्गन , नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी, सोनू राठौर, राजकुमार कलोसिया,अमित गार्गव ,दुर्गेश पाल ,मंगलेश पाल, राजा बाथव, अप्पू राठौर, वीरू गण गोरे, सुभाष गोर, नकुल कलोसिया, नीरज दुबे ,अनुज गोहर, गौरव धनवारे ,धनराज बरडे, निखलेश नंदमेर, गौरव धनवारे ,गोलू पाल, नितेश पवार, जानी नागले के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यक्रतागण उपस्थित रहें ।
