झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाकरी में सुदामा पत्नी चंद्रशेखर श्रीवास अपने घर की छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। तभी अचानक पैर फिसलने से छत मैं जाल ना होने पर महिला नीचे गिर कर घायल हो गई। जिसको देखकर उसके पुत्र संदीप और परिवार जन घायल महिला को मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले आए । जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । जिसकी जानकारी मऊरानीपुर कोतवाली में दी गई । मौके पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। और जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊरानीपुर से मृत्युन्जय सिंह की रिपोर्ट
