रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी।आयुध निर्माणी इटारसी में इंटक यूनियन की कार्यसमिति लगभग 20 वर्ष से थी ।कॉरपोरेशन के इस दौर में एवं 2018 में हुई भर्ती के नए नौजवान कर्मचारियों ने इंटक यूनियन को नकारते हुए संयुक्त मोर्चा के 8 प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। फाइनल रिजल्ट देर शाम 8:00 बजे घोषित किया गया। सभी प्रत्याशियों ने एवं एंप्लाइज यूनियन भारतीय मजदूर संघ स्वतंत्र यूनियन ने कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद माना है एवं विश्वास दिलाया है कि यह नौजवानों के जोश से ओतप्रोत नव निर्वाचित कार्यसमिति निर्माणी हित में हमेशा कार्य करती रहेगी। मतदाता सूची मे टोटल 936 लोगों को मतदान करना था उसमें से 854 कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया और संयुक्त मोर्चा के 8 प्रत्याशियों को विजयी बनाया।निर्वाचित प्रत्याशियों ने सभी कर्मचारियों का हृदय से आभार माना है एवं विश्वास दिलाया है नवीन कार्यसमिति निर्माणीहित में हमेशा कार्य करती रहेगी।
