रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रविवार 30 अप्रैल को नर्मदापुरम विभाग का
नारी शक्ति समागम समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्य भारत प्रांत क्षेत्र की संयोजिका शोभा ताई ने भारतीय स्त्री दर्शन,महिलाओ की स्थानीय समस्या और समाधान विषय पर अपने विचार विमर्श रखे और कहा कि स्त्री जब स्वयं पर गर्व करेगी तब ही भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने देश की विभिन्न साहसी महिलाओ के उदाहरण देकर तर्क दिए। और नारी शक्ति को स्वयं के सम्मान के लिए खड़े होना ही शक्ति को पहचानने को दर्शाती है बताया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. शशि ठाकुर ने श्रेष्ठ सन्तान समर्थ भारत पर अपना सिद्धांत बनाने की बात कही , समागम में सुनंदा रघुवंशी से नर्मदापुरम विभाग की विभिन्न विधाओं में क्रियाशील महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में और अन्य प्रकार से अपने जीवन की सामाजिक और स्थानीय समस्यों के निवारण को लेकर प्रश्न भी किया। इस अवसर पर समागम प्रभारी सत्यकीर्ति राणे ने महिलाओं की शक्ति के महत्व को लेकर विषय रखा। इस नारी शक्ति समागम समन्वय कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति बालिकाओं द्वारा दी गई । नर्मदापुरम की बहनों ने विभान्न कौशल विकास से संबंधित और महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वा सहायता समूह की बहनों के द्वारा विभिन्न सामाग्री के स्टाल भी लगाए गए। और देश मातृशक्ति और वीरांगनाओ पर आधारित किताबो के स्टाल भी लगाए। इस एक दिवसीय शक्ति समागम का संचालन समागम की जिला संयोजिका आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग संयोजिका सीमा चोरिया ने किया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम विभाग की 1500 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई। इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी मोनिका चौकसे,जिला संयोजिका आरती शर्मा, यातायात प्रभारी वंदना दुबे,सह प्रभारी वंदना शर्मा,मीडिया सम्पर्क प्रमुख निधि पाठक, भारती कुंभारे,सीमा कैथवास,दुर्गा भदौरिया, विजया कदम दीदी ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजो मालवीय जी, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पार्षद निर्मला राय जी, नैना सोनी जी, प्रेमा पांडे जी इसी प्रकार विभाग प्रचारक कौरव जी भाईसाहब, नगर संघचालक श्याम सुंदर मोटवानी, क्षेत्रीय सहप्रचारक अशोक पोरवाल आदि उपस्थित रहें।
