रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। नगर में पिछले लगभग एक माह से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मयूर जायसवाल के नेतृत्व मे शहर के समस्त वार्डो मे वार्ड वार्ड चलो अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है । जिसमे श्री जायसवाल वार्ड के आम कार्यकर्ताओ की समस्या को सुनकर उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने हेतु निवेदन कर रहे है । इस अभियान मे हर वार्ड के कार्यकर्त्ता बड़ी उत्सुकता से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सक्रियता से पार्टी के प्रति कार्य करने की बात रख रहे है। उक्त अभियान मंगलवार को शहर के न्यास कॉलोनी स्तिथ वार्ड क्र 14 मे पंहुचा। जहाँ समस्त कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस को किस प्रकार मज़बूत किया जाए इस पर अपने विचार रखे एवं आगामी चुनाव मे पार्टी को वार्ड से जिताने का संकल्प लिया।
