कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला चिकित्सालय में रक्त केन्द्र (ब्लड सेन्टर) लायसेंस के नवीनीकरण तथा एफेरेसिस मशीन के संचालन एवं ब्लड कंपोनेन्ट का लायसेंस जल्दी प्रदान करने खाद्य तथा औषधि प्रशासन विभाग के राज्य अनुज्ञापन अधिकारी को पत्र लिखा है। कलेक्टर के पत्र लिखने की वजह से राज्य अनुज्ञापन अधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण दल गठित किया है जो मंगलवार को जिला चिकित्सालय का मौका मुआयना कर अपना प्रतिवेदन सौपेंगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने राज्य अनुज्ञापन अधिकारी रजनीश चौधरी को लिखे पत्र मे कहा है कि प्रधानमंत्री इन्फ्रास्टेक्चर मिशन के अंतर्गत सी.सी.एच.बी ब्लाक निर्माण हेतु रक्त केन्द्र जिस भवन मंे संचालित हो रहा था, उसे तोडकर ब्लड सेंटर नवीन परिसर मे स्थानान्तिरित किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राज्य अनुज्ञापन अधिकारी को पत्र लिखने के बाद मंगलवार 25 अप्रैल को टीम आ रही है, जो ब्लड सेंटर के बारे मे अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस संयुक्त निरीक्षण दल में अनूप सिंह बघेल ड्रग इंस्पेक्टर इंदौर, मनीषा धुर्वे ड्रग इंस्पेक्टर कटनी को शामिल किया गया है।
राज्य अनुज्ञापन अधिकारी ने इसके लिये जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज के पैथालाॅजी विशेषज्ञ डाॅ शिशिर चंपुरिया को पत्र भी लिख दिया है।
सिविल सर्जन डाॅ यशवंत वर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय कटनी मे प्रत्येक वर्ष करीब 9 हजार रक्त यूनिट का संग्रहण कर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त प्रदाय किया जाता है।
