• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

लम्पी स्किन डिसीज के संक्रमण के रोकथाम के लिये छिंदवाड़ा जिले की सम्पूर्ण सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन के आधार पर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये जनसामान्य के हित, जानमाल एवं पशुधन की सुरक्षा तथा लोकशान्ति को बनाये रखने के लिये छिंदवाड़ा जिले की सम्पूर्ण सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है । जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण जिले में पशु मेला, पशु प्रदर्शनी एवं पशु हाट बाजारों, सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में पशुओं के परिवहन, अन्य राज्यों, जिलों से छिंदवाड़ा क्षेत्र की सीमा में पशुओं के प्रवेश तथा पशु पालकों द्वारा पशुओं को लावारिस जंगलों, सार्वजनिक स्थलों में पर चराई के लिये एवं सार्वजनिक जलाशयों में पानी पीने के लिये छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । यह आदेश आम जनता को सम्बोधित है चूंकि वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं है, और न ही यह सम्भव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये । अतः यह आदेश एक पक्षीय पारित किया गया है । इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी । यह आदेश आगामी 23 जून तक लागू रहेगा ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती पटले ने बताया कि उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा द्वारा अपने प्रतिवेदन में प्रतिवेदित किया गया है कि पशुओं में लम्पी स्किन डिसीज के संक्रमण की रोकथाम के लिये भारत सरकार मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गौ-वंशीय एवं भैस-वंशीय पशुओं में लम्पी स्किन रोग के कारण अनेक गौ-वंश की संक्रमित होने की लगातार सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने के कारण रोग के संक्रमण का विस्तार जिला छिंदवाड़ा में भी होना संभावित है । लम्पी स्किन डीसीज पशुओं की एक वायरल बीमारी है जो कि पोक्स वायरस के द्वारा पशुओं में फैलती है, इस रोग का प्रसार मच्छर, काटने वाली मक्खी, टिक्स आदि के काटने एवं दूषित चारा व पानी के सेवन से एक पशु से दूसरे पशुओं में होता है । रोग के संक्रमण के नियंत्रण के लिये जिले में प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा की आवश्यकता को दखते हुये यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन पत्रों के पंजीयन के मामले में कटनी प्रदेश में प्रथम * कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस उपलब्धि पर "टीम कटनी" को दी शाबाशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d