रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । पुलिस मुख्यालय और परिवहन विभाग के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी उमाशंकर यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 24 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक किया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आमजन को जागरूक करने हेतु स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात के नियमों के संबंध में बताकर उनका पालन करने हेतु समझाइश दी जा रही है ताकि यातायात के नियमों का पालन नहीं करने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का एक प्रयास हैं। यातायात के नियमों का पालन करने पर आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा इसके अंतर्गत
1) सीट बेल्ट धारण नहीं करने वाले चालकों पर, तीन सवारी बैठकर वाहन चलाते पाए जाने पर,
2) अवैध रूप से संचालित ऑटो चालकों पर, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर,
3) शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालको पर,
4) बिना नंबर प्लेट के वाहन एवं नियम विरुद्ध लिखे नंबर पाए जाने पर,
5) रॉन्ग साइड ड्राइविंग अवैध रूप से संचालित, माल वाहन में ओवरलोडिंग यात्री वाहनों पर, ओवरलोडिंग सवारी पाए जाने पर यातायात पुलिस नर्मदापुरम एवं जिले के सभी थानों द्वारा यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर ज्यादा से ज्यादा चलानी कार्रवाई की जावेगी। यातायात पुलिस आप सभी से विनम्रता पूर्वक अनुरोध करती है यातायात के नियमों का पालन करें और आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे। यातायात के नियमों का पालन कर पुलिस को सहयोग प्रदान करें। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान एवं आरटीओ का अमला भी वाहन चालकों को समझाइश दे रहा है और यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल देकर उनका अभिवादन भी कर रहा है।
