• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश दमोह

पुलिस के द्वारा पकड़ा गया फर्जी रजिस्ट्री करने बाला गिरोह

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2023
in दमोह
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस के द्वारा पकड़ा गया फर्जी रजिस्ट्री करने बाला गिरोह

दिनांक 12.09.22 को प्रार्थी विशाल कुर्मी निवासी ग्राम सोजना थाना हटा के द्वारा थाना हटा मे उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसके माध्यम लेख किया गया कि “ मेरी ग्राम सोजना पटवारी हल्का नंबर 397/1 रकवा 4.60 को अनावेदक भानू बडकुल निवासी पटेरा एवं भानू लोधी निवासी बरखेरा बैस एवं अन्य के द्वारा मेरे उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज एवं मेरे नाम का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर बेच दी है ” शिकायत आवेदन जाँच उपरांत थाना हटा मे आरोपी भानू बडकुल निवासी पटेरा एवं भानू लोधी निवासी बरखेरा बैस एवं अन्य के विरूध्द अपराध क्रमांक 403/22 धारा 420 , 467 , 468 , 471 , 120 बी , 34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । इसी प्रकार दिनांक 02.09.22 को फरियादी राहुल सिंह राजपूत निवासी छेवला दुबे के द्वारा आरोपी हनुमत सिंह , पवन सिंह एवं गौरव जैन के द्वारा उसकी ग्राम छेवला दुबे स्थित 1.60 हेक्टेयर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करने की रिपोर्ट पर थाना रनेह मे अपराध क्रमांक 95/22 धारा 416 , 417 , 420 , 468 , 471 , 120 बी भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य के आधार पर हटा थाना क्षेत्रांर्तगत प्रकरण में भानू लोधी निवासी बरखेरा बैस एवं पवन सिंह लोधी निवासी ग्राम बरखेरा बैस के द्वारा फरियादी विशाल पिता धनीराम निवासी सोजना का फर्जी आधार कार्ड बनबाकर फरियादी के जमीन की खसरा बीमा की नकल निकलबाई एवं उक्त आधार कार्ड एवं खसरा बीमा की नकल से आरोपी पवन सिंह के द्वारा स्वंय की विशाल पिता धनीराम बताकर फर्जी बंदी ( वही ) बनबाई गई तदोपरांत उक्त फर्जी दस्तावेज तैयार कर भानू बडकुल निवासी पटेरा के सहयोग से दिनांक 29.04.22 को फरियादी की ग्राम सोजना स्थित उपरोक्त जमीन में से 2.40 हेक्टेयर जमीन एवं दिनांक 17.06.22 को शेष 2.20 हेक्टेयर जमीन बेच लाखो रूपयो मे बेच कर पैसे प्राप्त किये थे । इसी प्रकार रनेह क्षेत्रांर्तगत आरोपी हनुमत सिंह , पवन सिंह एवं गौरव जैन के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिनांक 04.07.22 को लाखो रूपये मे जमीन बेच कर क्रेताओ से पैसे प्राप्त किये थे । प्रकरण के आरोपी भानू लोधी , हनुमत सिंह एवं पवन सिंह लोधी घटना दिनांक से फरार थे । पुलिस के द्वारा उपरोक्त आरोपीयो की निरंतर तलाश की जा रही थी इसी तारतम्य में हटा एवं रनेह पुलिस के द्वारा दिनांक 23.04.23 को शातिर आरोपी भानू प्रताप लोधी निवासी बरखेरा बैस एवं पवन सिंह लोधी निवासी बरखेरा बैस थाना पटेरा को एवं दिनांक 24.04.23 को आरोपी हनुमत सिंह निवासी बडागाँव थाना हटा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है आरोपीगण उपरोक्त को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय मे न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार सिंह तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय हटा श्री वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जो उक्त टीम में सम्मिलित निम्न पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयो के द्वारा उक्त फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ने में उल्लेखनीय कार्य किया गया : – निरीक्षक मनीष मिश्रा , उप निरीक्षक सौरभ शर्मा उप निरीक्षक प्रसीता कुर्मी , सउनि एन जी मिश्रा प्रआर सौरभ टण्डन , राकेश अठ्या , अखिलेश तिवारी , महेंद्र रैकवार , आर गौरव मिश्रा , आरक्षक नीरज नामदेव आर ऋषिराज चौहान , आर मनीष पटैल , आर धर्मेदेव पटैल का योगदान रहा ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

2300 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की मंजूरी मध्यप्रदेश में* *केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने माना प्रधानमंत्री का आभार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d