यज्ञ सम्राट राष्ट्रीय संत कनक बिहारी दास जी महाराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन,उनके शिष्य ने दी मुखाग्नि*
छिंदवाड़ा के चांद नोनीबर्रा राम मंदिर कनक धाम में यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास जी महाराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ।
दिवंगत कनक बिहारी दास जी महाराज की अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग ने नम आंखों से विदाई दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकेटे,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी,पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता पंडित रमेश दुबे,पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह,कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी,नगर निगम महापौर विक्रम अहके,अजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*