रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत नगर को प्रथम नगर बनाने हेतु वार्डो में कचरा कलेक्शन एवं घाटों के लिए 30 चेंजिंग रूम का लोकार्पण
नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देशन पर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ बनाने हेतु 5 नए स्वच्छता वाहन एवं 30 चेंजिंग रूम घाटो के लिए गए। जिनका लोकार्पण विधायक डॉ सीताशरन शर्मा के कर कमलों से किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में वार्डो के लिए 4 स्वच्छता वाहन एवं एक मंदिरों , घाटों से पूजन सामग्री इकट्ठा करने हेतु निर्मल वाहन तथा घाटों पर महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने हेतु 30 चेंजिंग रूम का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सीताशरन शर्मा जी , नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव , उपाध्यक्ष अभय वर्मा, तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा जी, नगरपालिका के सभी सभापति एवं समस्त पार्षद नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 तैयारी के संबंध में नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम कक्ष में समस्त वार्ड सुपरवाइजर एवं वाहन चालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी हेतु उचित निर्देश दिए गए। एवं कार्य करने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों कार्यवाही करने हेतु नपा अध्यक्ष ने निर्देश दिए।