रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ नर्मदापुरम ने अधिसूचना पत्र जारी कर नर्मदापुरम अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे को विधि सलाहकार के पद पर मनोनित किया है। संघ कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा ने पत्र जारी किया है। श्री जराठे की नियुक्ति पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केके थापक, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारणी सदस्य सीके कुरापा, रीतेश विश्वकर्मा, बृजेन्द्र राजपूत, क्षमा चौहान, पूजा अवस्थी, राजेश चौरे के अलावा अधिवक्ता सौरभ तिवारी एवं नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे, ओपी रावत, प्रशांत जैन, हरीश गोस्वामी, मूर्ति सिंह, शैलेन्द्र साहू, सुनील अवस्थी, दाताराम सगर, मुकेश कदम ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।
