अपनी मांग के साथ धरने पर बैठा।
.सोमवार की शाम अनिल वाल्मीकि ओर उसकी पत्नी सिरोंज जनपद कार्यालय पहुंचा। उसने सीईओ वंदना शर्मा के आगे अपनी मांग रखी कि दोनों पति पत्नी को सरकारी नोकरी दी जाय या फिर उसे दारू बेचने का लाइसेंस दिलवाया जाय। शाम के 6.30 बज रहे थे सीईओ ने अनिल को समझाने के प्रयास किये। मगर वह अपनी जिद पर अड़ गया और चपरासी को कार्यालय का गेट बंद नही करने दिया। रात 9 बजे बाद पुलिस की मदद से जैसे तैसे अनिल को चेनल गेट से दूर किया गया ।मंगलवार की सुबह भी अनिल जनपद कार्यालय में बैठा दिखाई दिया।
इससे परेशान सीईओ ने अनिल की लिखित शिकायत पुलिस sdop सोरभ तिवारी को की है। वंदना शर्मा ने कहा कि अनिल इनलीगल डिमांड करके दबिश बना रहा है। न तो ऐसे नोकरी दी जा सकती है न दारू बेचने के लाइसेंस।
अवैध दारू का धंधा करता है अनिल- अनिल ने खुद ही बताया कि वो 11 साल से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। मगर पुलिस बार पकड़ लेती है इससे वो नाराज ओर परेशान है। या तो उसे लायसेंस दिलवाया जाय या सरकारी नोकरी। इसी जिद ओर मांग के साथ उसने जनपद कार्यालय में डेरा डाल दिया है।