कन्नौज गौशालाओं का निरीक्षण करने आए विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता से सरदार पटेल इंटर कॉलेज क चा टी पुर के प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान एवं कलसान मौजा के पूर्व प्रधान राकेश सिंह सेंगर ने सर्किट हाउस में भेट कीl गोवंश संरक्षण पर विचार विमर्श में उन्होंने कहा कि गौ हमारी माता है इसके प्रत्येक अंग में देवताओं का वास होता हैl गौमाता से हमें पंचगव्य( दूध ,घी,दही, गोबर, गोमूत्र )प्राप्त होते हैं ,उनका संरक्षण करना हमारा नैतिक धर्म हैl देववाणी संस्कृत भाषा के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि संविधान में संस्कृत भाषा को राज्य भाषा का दर्जा प्राप्त है यह हमारे संस्कारों का मूल है इसका प्रचार प्रसार होना चाहिएl जिसमें शिक्षक बंधुओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह अनुज सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे
शिशुपाल प्रजापति की रिपोर्ट
