कन्नौज। खेतों की फसल की सिंचाई के लिए लगे इंजन के पंखा और डिलीवरी की बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह होने पर देखा तो होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की अनंत पुर गांव निवासी राम कुमार और पुत्तू लाल के खेतों पर सिंचाई के लिए इंजन लगा हुआ था। शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने खेत पर लगे सिंचाई के लिए इंजन के पंखा की चोरी कर ली। सुबह होने पर फसल देखने पहुंचे किसान ने देखा तो होश उड़ गए। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज व्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
