कन्नौज। बिजली की चिंगारी से आग लगने से किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । किसान के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। हसेरन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा अलीनगर के गांव ब्राहिमपुर नगरिया निवासी बाबू सिंह पत्र बच्चन सिंह के खेत में अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। गेहूं की तैयार खड़ी फसल लगभग 5 बीघा जलकर राख हो गई । आग की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया । ग्रामीणों ने एकत्र होकर बड़ी मशक्कत से आग को बुझा पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना की गई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने के बाद मौके पर पहुंच सकी। ग्राम प्रधान नंदकिशोर राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना कर दी गई है। उन्होंने नुकसान की जांच कर रिपोर्ट लगाने का आश्वासन दिया है।
कन्नौज व्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
