मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना,,,डीजल भरवाने के लिए परिजनों को बेचना पड़ा मृतक के जेवर,,,,,पूर्व विधायक कुंवर सौरव सिंह के कार्यकाल मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शव को लाने ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था की गई थी । उसके बावजूद भी केंद्रो मैं शव वाहन न मिल पाना कोई बड़ी बात नहीं है,,।
बड़ी बात तब हो गई जब मानवता को तार तार कर,, मृतक के परिजनों को शव को घर ले जाने के लिए सरकारी वाहन में डीजल डलवाने के लिए मृतक के जेवर बेचने पड़ गए ।
मामला कटनी जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कहां है।जहां पर लगभग 45 वर्षीय सिमराकल निवासी सरोज बाई पति गोपाल सिंह जो पेट दर्द की समस्या से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत्यु हो गई । मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला के शव को घर ले जाने के लिए सरकारी वाहन की मांग के दौरान तैनात कर्मचारियों द्वारा डीजल भरवाने की बात की गई थी।
वही वाहन पेट्रोल पंप मैं खड़ा होने पर मृत दीदी के जेवर बेचने पड़े तब जाकर वाहन शव को घर तक पहुंचाया,,,।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन
