मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाः
*महिला एवं बाल विकास का अमला खेत खलिहानों में जाकर भरा रहा आवेदन
कटनी (4 अप्रैल) – जिले में मुुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ऑनलाइन आवेदन करनें के कार्य में काफी तेजी आई है। विशेषकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले की सक्रिय सहभागिता की वजह से आवेदन पत्रों के पंजीयन के आंकडे में संख्यात्मक सुधार हुआ है।
महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देर शाम को जहां घर – घर जाकर इस कार्य को संपादित कर रहीं है। वहीं खेती किसानी के कार्य में लगी महिलाओं का ऑनलाईन आवेदन पंजीकृत करने सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेत खलिहानों में भी पहुंच रही है।
