• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

*मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न* पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने भोपाल में होगा जंगी प्रदर्शन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 3, 2023
in पन्ना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन चित्रकूट में 31 मार्च,1 अप्रैल2023 को संपन्न हुआ,जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून ,अधिमान्य पत्रकारों को रेल रियायत सुविधा पुन: बहाल करने तथा पत्रकार पंचायत सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में 1 मई मजदूर दिवस पर प्रदर्शन किया जाए। साथ ही पत्रकारों ने रैली निकालकर कामदगिरी पर्वत की 5 कि.मी. लम्बी परिक्रमा कर भगवान श्रीराम के साथ ही कामतानाथ स्वामी के मंदिर में प्रार्थना भी की कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। आपसे अनुरोध है कि आप मध्यप्रदेश की हमारी प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि वो हमारी मांगें मंजूर करने में शीघ्रता बरते।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट में संपन्न अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की। सतना सांसद गणेशसिंह मुख्य अतिथि थे।
श्री भदौरिया ने इस अवसर पर सम्मेलन में कहा कि पत्रकारों की समस्याओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए जरूरी है कि हम राजधानी मुख्यालय पर 1 मई को प्रदर्शन कर हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दें । लेकिन इस बार प्रदर्शन पूरी ताकत के साथ किया जाय प्रदेश भर के सभी सदस्य पत्रकार भोपाल में उपस्थित रहें । पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग हमारी वर्षों पुरानी मांग है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि अनेकों बार शासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है। अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी 1 मई मजदूर दिवस पर प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। यह समय का तकाजा है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त करने की घोषणा की।साथ ही सदस्यता अभियान समिति तथा सदस्यता छानबीन समिति को छोडक़र अन्य समितियों को भी भंग करने की घोषणा की।
सांसद गणेश सिंह ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग हल करने में मैं सहभागी बनूंगा। प्रदेश के पत्रकारों को सुरक्षा कानून का लाभ मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट की गाथा संघर्ष और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर सफलता पाने की संदेश वाहक है। ऐसे में यहा लिया गया संकल्प और संघर्ष का शंखनाद अवश्य सफल होगा।वैसे भी अकबर के मामा संत रहीम ने भी चित्रकूट के बारे में लिखा है ” *ता पर बिपदा परत है, तेई आवत यही देश”* इस काल में दुनिया भर में पत्रकारों पर सुरक्षा को लेकर बड़ी भरी विपदा पड़ी है ।इसलिए भगवान कामद गिरी से मदद मांगने की कोशिश की गई है। सांसद श्री सिंह ने पत्रकार साथियों से कहा कि कर्मठता और निष्ठा के साथ अपना चुनौतीपूर्ण दायित्व निर्वह करें। साथ ही उन्होंने आजादी से पूर्व की पत्रकारिता का जज्बा बरकरार रखने के प्रति सजगता की सराहना भी की।
इधर श्री जोशी ने पत्रकारों की 21 सूत्रीय मांगपत्र पर मुख्यअतिथि और सदन का ध्यान आकर्षित किया और पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ ने इस कानून की घोषणा कर दी है ।इसी आशय का सांसद श्री सिंह को ज्ञापन सौंपा।
सम्मेलन में महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने अपना महासचिव प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने अपना वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जो सर्वानुमति से पारित किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।
* *प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भगवान कामतानाथ को सौंपा गया ज्ञापन*
सम्मेलन के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया के नेतृत्व में कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के साथ साथ रैली भी निकाली जिसमें भगवान श्रीराम के साथ ही कामतानाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर पत्रकारों की समस्या हल करवाने में मदद की गुहार की।
यहां यह उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीराम ने वनवास काल में 11 वर्ष से अधिक समय तक कामदगिरी पर्वत पर निवास किया। और जब वह लंका विजय कर वापस लौटे तब पर्वत ने प्रभु श्रीराम से कहा कि अब मेरा क्या होगा मैं अकेला रह जाऊंगा। तब भगवान श्रीराम ने आशीर्वाद दिया था कि जो भी तुम्हारे दर्शन करने आएगा उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।ऐसा कहा जाता है कि श्रीराम जब श्री लंका से लौटे थे तब 33 करोड़ देवी-देवताओं ने इसी क्षेत्र में दीप प्रज्वलित कर प्रभु राम का स्वागत किया था।अधिवेशन में उपस्थित सभी श्रमजीवी पत्रकारों ने राज्य सरकार के 11 लाख के दीपोत्सव में भाग लेकर दीपक जलाए।
रैली में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि ,पदाधिकारी शामिल हुए
*श्याम खरे बने सागर संभाग के अध्यक्ष*
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया द्वारा सागर संभागीय अध्यक्ष के रिक्त पद पर छतरपुर जिला अध्यक्ष साथी श्याम खरे के नाम की घोषणा की ।मंच ने श्याम खरे का पुष्प हारों से स्वागत किया । पन्ना जिले से जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों साथी अजय चौरसिया सुरेंद्र पांडे शलभ मिश्रा सतीश गुप्ता राजेंद्र खटीक राजेंद्र पटेल मुकेश विश्वकर्मा संतोष दुबे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना:- जिले में अब तक 75 हजार से अधिक आवेदन हुए पंजीकृत कलेक्टर अवि प्रसाद ने की लाड़ली बहना योजना की वर्चुअली समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d