• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना:- जिले में अब तक 75 हजार से अधिक आवेदन हुए पंजीकृत कलेक्टर अवि प्रसाद ने की लाड़ली बहना योजना की वर्चुअली समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
April 3, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 03 अप्रैल )- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में अब तक 75 हजार 408 ऑनलाइन आवेदन भरे जा चुके हैं। इस कार्य में अभी और अधिक तेजी लाने की जरूरत है। इसके लिए मिशन मोड में प्रयास किए जाएं ।तदाशय के निर्देश सोमवार को कलेक्टर अवि प्रसाद ने गूगल मीट के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की प्रगति की वर्चुअली समीक्षा के दौरान दिए।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ, जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस सौरभ नामदेव, लोक सेवा जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल, रिसर्च फैलो सुदीप सुहाने, नगर निगम और नगर परिषद के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी जुड़े रहे।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से ऑनलाइन आवेदन भरने के कार्य में गति आई है। लेकिन अभी इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने विकासखंड ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद और रीठी की बेहतर प्रगति पर यहां की टीम वर्क की सराहना की। श्री प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत न्यूनतम 40 ऑनलाइन आवेदन प्रतिदिन भरने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। इस कार्य में निरंतरता की जरूरत है, यह न सोचें कि 30 अप्रैल तक का समय है। हमें इससे पहले ही अपना लक्ष्य हासिल करने संकल्पित होकर कार्य करना होगा।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि ई-केवायसी, आधार लिंक बैंक खाता ,डीबीटी जैसे कार्यों पर भी फोकस करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि मंगलवार तक सभी सुपरवाइजर का आईडी बन जाएगा। इससे कार्य में और अधिक गति आ जायेगी।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 75 हजार 408 ऑनलाइन आवेदन भरे जा चुके हैं। इस प्रकार जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अब तक 13 हजार 409, बहोरीबंद में 14 हजार 698, बड़वारा में 9 हजार 406, कटनी में 9 हजार 82 और रीठी में 9 हजार 242 तथा जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 7 हजार 604 ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि नगर निगम कटनी में अब तक 10 हजार 802 और नगर परिषद बरही में 309 ,नगर परिषद कैमोर में 505 तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ में 351 ऑनलाइन आवेदन भरे जा चुके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जनपद फतेहपुर के खागा तहसील क्षेत्र उमरा में होने वाले शतचंडी महायज्ञ एवं भंडारा का आयोजन महंत पंडित विजय कुमार शर्मा उर्फ गणेशदास  महाराज के नेतृत्व में हो रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d