रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में रविवार सुबह मित्र मंडली आराधनालय से पाम संडे के अवसर पर खजूर रैली निकाली। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नर्मदापुरम, हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्रेवयार्ड (कब्रिस्तान) पहुंची। सभी सामाजिक लोगों ने प्रार्थना की । वहीं प्रार्थना के बाद दुबारा खजूर रैली मित्र आराधनालय (चर्च) रैली में ईसाई खजूर की पत्ती हाथ में लेकर चल रहे थे। फास्टर सुनील कश्यप ने बताया कि पाम संडे यानी खजूर रविवार को ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार है जो उत्साह के साथ मनाया। मान्यता है कि इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाते हैं। यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया गया।
रैली में शामिल मसीही जनों ने हाथों में खजूर की डालियां लिए होशाना के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मित्र आराधनालय चर्च से शुरू हुई रैली गांधी चौक, नर्मदा मंदिर चौक, कल्लू चौक, रेंज ऑफिस चौक होते हुए। ग्रेवयार्ड (कब्रिस्तान) पहुंची। जहां इसाई समाज के लोगों ने संयुक्त
रूप से प्रार्थना की। वहां से वापस रैली चर्च पहुंची, जहां रैली में शामिल लोगों ने पवित्र ईसा मसीह के बलिदान में भाग लिए ईसाई समाज पाम संडे के दिन प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत किया। उन्होंने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाए। रविवार को गिरिजाघरों में शुरू हुई प्रभु आराधना व भक्ति का सिलसिला जो ईस्टर तक जारी रहेगा।
