नर्मदापुरम। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी भी कहा जाता है इसी उपलक्ष्य में सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विष्णु भोग का वितरण किया गया । संस्था अध्यक्ष समाजसेवी सत्या चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा बाहर से आए स्नान करने श्रद्धालुओं को प्रसादी मे फल का वितरण किया गया। राम जानकी मंदिर संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया जो भी कामदा एकादशी का व्रत रखता है उसके ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है एवं भगवान विष्णु गौ माता महालक्ष्मी भक्तों की सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं इस समय संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी सत्या चौहान, पंडित लवलेश शर्मा, विवेक चौकसे, गुड्डु कहार, रितेश शर्मा एवं विनय यादव, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
