रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम।। शहर के जुमेराती स्थित माता महाकाली मंदिर प्रांगण मे रविवार को सर्व समाज हिन्दु एकता मंच के तत्वाधान मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे 5 मार्च को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व निकलने वाली वाहन रैली के सम्बन्ध मे विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों द्वारा कार्यक्रम को लेकर अपने विचार रखे गए सभी ने एक स्वर में हनुमान जयंती महोत्सव को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर वार्ड 06 पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बैठक मे वाहन रैली का रूट तय किया गया। बैठक मे शहर की समस्त समितियों से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।
