रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को नर्मदा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाता है। विवेकानंद घाट पर समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने कहा कि मां नर्मदा हम सभी की पूज्य है। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक संस्कारों को करने के लिए यहां आते हैं। मां नर्मदा के तट साफ और स्वच्छ रहें, इसके लिए हम संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर अर्पित मालवीय, अनिल मिश्रा, टोनी दुन्दवि, किशन सराठे, सौरभ अहिरवार, संजू प्रजापति, राजा मालवीय, लोकेश माधव, पंकज मेहरा, कौशिक बावरिया, सूरज वर्मा, विशाल बावरिया, सागर पटैल, कामेश नेमा, राकेश धाकड़, सक्षम बावरिया, चिराग बावरिया, प्रीतम चक्रवर्ती, राजेश वर्मा, जतिन यादव, आशीष मेहरा, विशाल बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
