रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीती रात भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम के सामने सहित शहर के अन्य स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा पोस्टर चिपकाए गए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया था। रविवार को भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने भाजपा पदाधिकारीयों के साथ कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम रजक को आवेदन देकर उन लोगों को चिन्हित कर उन पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई। भाजपा नगरमंत्री परदेशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीती रात भाजपा जिला कार्यालय के सामने सहित शहर के अन्य स्थानों पर कुछ लोग पोस्टर चिपकाते हुए का वीडियो सामने आया । पोस्टर लगाने वाला युवक कौन है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। इस पोस्टरों के माध्यम से कुछ लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते है। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ शहर में इस प्रकार के पोस्टर लगाकर, अपशब्द कहना शर्मनाक हरकत है। पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इन पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करें। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , प्रशांत दीक्षित , अजय श्रीवास्तव , गजेंद्र चौहान , राहुल पटवा , राहुल ठाकुर , अखिलेश निगम , हरि सेवरिया , हर्ष सराठे , यश तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
