बताते चलें यूपी बोर्ड ने अब शिक्षण सत्र 1 जुलाई की जगह 1 अप्रैल से शुरू करने का प्रावधान रखा है आज से सभी विद्यालयों ने नए सत्र की शुरुआत कर दी है तथा बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया है इसी बीच रूपपुर खड़ीनी स्थित भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में आज अध्यापकों ने बच्चों के ऊपर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया तथा विधि विधान से नए सत्र की शुरुआत की विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला बच्चों में खासा उत्साह था क्योंकि वह अब अपनी अगली कक्षा में प्रवेश पा चुके थे विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम सत्र की शुरुआत में एक उत्सव मनाते हैं जिसमें अध्यापक तथा छात्रों को सम्मानित किया करते हैं इसी कड़ी में आज हमारे विद्यालय में इस उत्सव का आयोजन हुआ है जिसमें हमने बच्चों तथा अध्यापकों को सम्मानित किया है इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक तथा गणित प्रवक्ता आशुतोष राठौर सहित समस्त स्टाफ तथा सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे जिला क्राइम रिपोर्टर अजय राजपूत की रिपोर्ट
