रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । श्री रामनवमी के पावन पर्व पर गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए प्रसिद्ध नर्मदा नगरी में निकली शोभायात्रा का अंजुमन कमेटी और मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा स्थानीय सतरस्ते पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज ने नर्मदापुरम के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा सहित हिंदू धर्मावलंबियों का भी पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया और जय श्रीराम का उदघोष भी किया। अवगत हो कि प्रतिवर्ष शोभायात्रा में इसी तरह कौमी एकता की मिसाल देखने को मिलती है। जिस प्रकार आज रामनवमी और पवित्र रमज़ान भी चल रहे है और आज का ये दृश्य हमारे भाईचारे को और अटूट बनाता है। इस भव्य कार्यक्रम में कमेटी के जब्बार खान,फैजान उल हक़,गुलाम मुस्तफा,रिज़वान खान, हबीब खान,सुलतान खत्री, फैजान खान,नवीद कुरैशी, शाकिर खान,शेख युनुस आदि उपस्तिथ रहे।
शोभायात्रा का जय स्तंभ चौक पर किया गया टेलीकॉम व्यापारी संघ के सदस्यों स्वागत –
श्री राम नवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत जय स्तंभ चौक पर किया गया टेलीकॉम व्यापारी संघ के सदस्यों ने किया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जाकिर खान ,मयंक भारद्वाज, आकाश बत्रा, मन भारद्वाज, रौनक गुप्ता, सोहेल खान, जाहिद खान ,राजेश मेघानी सहित अनेक व्यापारी गण उपस्थित रहे ।
