सिलौंडी : सिलौंडी में आज चैत्र नवरात्र की नवमी के दिन सिलौंडी की सभी देवी मंदिरों से जवारे विसर्जन को निकाले ।जिससे देखने आस पास के गाँव से भी भक्त बड़ी संख्या में आये । परम्परा के अनुसार बड़ी मढिया ,छोटी मढिया खेर माता ,देसाई माता सहित सभी देवी मंदिर में पूजा अर्चना महाआरती और कन्या भोज हुआ । एवं शाम को जवारे विसर्जन यात्रा का शुभारंभ छोटी मढिया से हुआ । देवी भक्तों ने माता रानी के जयकारों से आकाश गूँज उठा । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय , डॉ सुशील राय पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी ,सरपंच पंजो संतोष कुमार ,उपसरपंच राहुल राय ,पूर्व सरपंच डॉ मनमोहन राय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ,जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी , पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय ने माता का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने भक्तों को फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरण किया है । ज्वारे का विसर्जन परम्परा के अनुसार बाजार मोहल्ला ,बड़ी मढिया ,झंडा चौक होकर नदी घाट में हुआ ।
