सीमा कैथवास की रिपोर्ट
एनसीसी के निदेशक श्री सिंह का मध्यप्रदेश एनसीसी का निरीक्षण
नर्मदापुरम।राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय नई दिल्ली के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, ए व्ही एस एम व्ही एस एम, डी०जी० एनसीसी का मध्यप्रदेश में 23 मार्च एवं 24 मार्च 2023 को दौरा हुआ । इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के निदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एवं निदेशालय के समस्त अधिकारी से मुलाकात करी। मेजर जनरल अजय कुमार महाजन (ए0डी0जी0) ने महानिदेशक महोदय (डी0जी0एनसीसी०) को एनसीसी की ट्रेनिग एक्टिविटी के बारे में अवगत कराया। साथ ही वीएसएसएस महाविद्यालय में होने वाले अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिसमें उनका ट्राय सर्विस तथा गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया था। कार्यक्रम में डी०जी० एनसीसी द्वारा प्रेरणात्मक भाषण और कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया था। इसके बाद उन्होंने वीएसएसएस महाविधालय द्वारा बनाई गई फाईरिंग रेंज का निरीक्षण किया और 4 म0प्र0 बालिका वाहिनी भोपाल का निरीक्षण भी किया, इसके उपरांत उन्होंने एस०आई० लाईन का दौरा किया साथ ही एस०सी०सी० के अध्यक्ष से मुलाकात की और स्कूल शिक्षा में एनसीसी की विकास की वृद्धि पर विशेष चर्चा की । डी०जी० एनसीसी 24 मार्च को सुबह नर्मदापुरम निरीक्षण के लिए जाएगें जिसमें वे 13 म0प्र0 एवं 5 म०प्र० बालिका नर्मदापुरम बटालियन का और लाईनस का निरीक्षण करेंगे तथा सेठानीघाट पर पुनित सागर अभियान की शपथ लेंगे। साथ ही एन0एम0बी महाविधालय की फाईरिंग रेंज का निरीक्षण भी करेंगे।
