• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिल की बकाया राशि वसूली हेतु चला वृहत अभियान ग्रामीण क्षेत्र में कुर्की द्वारा 09 मोटर सायकल एवं एक टेक्टर कुर्क कर जब्त किये गये

by Manish Gautam Chiefeditor
March 23, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 मार्च)- वित्तीय वर्ष के समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत वितरण कम्पनी मुख्यालय द्वारा शहर संभाग कटनी को तेरह करोड़ के बकाया राजस्व वसूली का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में बकाया राजस्व की वसूली हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गठित दल का गठन किया जाकर  बकाया राजस्व की वसूली हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

कनेक्शन विच्छेदन, ट्रांसफार्मर बंद करने सहित सामग्री जब्ती की कार्यवाही

  म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कंप.लिमि. कटनी के अधीक्षण अभियंता मोहम्मद आयूब खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बुधवार को वसूली अभियान के दौरान कटनी शहर संभाग के खिरहनी, बिलहरी, पुरैनी, तिलक कॉलेज रोड, गोलबाजार हीरागंज एवं सावरकर वार्ड में बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध राशि वसूल करने एवं बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई। इस दौरान विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारियों की गठित टीमों द्वारा विभिन्न

घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बकाया राशि होने पर विद्युत विच्छेदन एवं राशि वसूली की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान भट्टा मोहल्ला क्षेत्र के गड्डा टोला में 200 केव्हीए का ट्रांसफार्मर बन्द किया गया जिसमें क्षेत्र के 128 उपभोक्ताओं के विरूद्ध राशि 8.25 लाख रुपए बकाया थी। इसी प्रकार सिमरा में श्रीमती मीराबाई पाण्डेय के विरूद्ध  21 हजार 658 रुपए बकाया होने पर उनकी बाइक कुर्क की गई। कौशल उपाध्याय के उपर  3 हजार 670 रुपए बाकी होने पर स्टार्टर जब्ती किया गया।

235 उपभोक्ताओं से रू. 16 लाख की वसूली

            अभियान के दौरान शुभ सिटी के विरूद्ध 5.79 लाख रुपए बकाया होने पर कॉलोनी का अस्थायी कनेक्शन विच्छेदन किया गया। इमलिया निवासी रोशनी खंपरिया पर 29 हजार रुपए, बसंत बिहार निवासी आशाराम वर्मा पर 46 हजार 146 रूपये एमईएस बच्चाराम पर राशि 45 हजार 143 रुपए एवं शांतिनगर संतराम

दास पर राशि 35 हजार 336 रुपए बकाया होने पर कनेक्शन विच्छेद किया गया। इस प्रकार कुल 336 उपभोक्ताओं के विरूद्ध 38 लाख रुपए के कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई जिसके विरूद्ध 235 उपभोक्ताओं से रू. 16 लाख की वसूली कर राजस्व संग्रहण किया गया।

ग्रामीण संभाग हेतु गठित टीम द्वारा 412 उपभोक्ताओं के 56 लाख रुपए की राशि के कनेक्शन काटे गये

ग्रामीण संभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया की कनिष्ठ अभियंता एवं लाइन कर्मचारियों की 52 टीम द्वारा 412 उपभोक्ताओं के 56 लाख रुपए की राशि के कनेक्शन काटे गये, जिसके विरूद्ध राशि 28.50 लाख रुपए की वसूली की गई एवं बरही तथा बड़वारा क्षेत्र में बारह मोटर सायकल जब्त कर कुर्की की कार्यवाही की गई तथा बाकल के ग्राम गाडा के उजयार सिंह पटेल पर राशि 42 हजार 333 रुपए बकाया होने पर सबमर्सिबल पम्प जब्त करने की कार्यवाही की गई।

कटनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता मोहम्मद आयूब खान ने उपभोक्ताओं से विद्युत बकाया राशि एवं चालू माह का विधुत बिलों का भुगतान समय पर कर  विद्युत विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने की अपील की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

दो बच्चों की मां से युवक ने रचाया विवाह , परामर्श केंद्र की पहल पर गृहस्थी की हुई शुरुआत, जानिए कैसे हो सका यह अनोखा विवाह ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d