• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

खनिज विभाग में अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलेन मशीनों पर की गई कार्यवाही की फाइलें गायब होने का मामला गरमाया…..जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश……मचा हड़कंप

by Manish Gautam Chiefeditor
March 21, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

खनिज विभाग से नवंबर 2020 में अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलेन मशीनों पर की गई कार्यवाही की फाइलें गायब होने का मामला गरमाया..!जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश,मचा हड़कंप…

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम । तवा एवं नर्मदा नदी की सोना बन चुकी रेत को लेकर नर्मदापुरम जिला रेत के अवैध कारोबार को लेकर भी राजनीतिक सुर्खियों में बना रहा है। पिछले चुनावों में भी नर्मदापुरम जिले में रेत माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस सरकार दोनों ही आमने-सामने रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में रेत के अवैध खनन का मामला राजनीतिक मुद्दा बना था, कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी तवा एवं नर्मदा में अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सका।उसके बाद पुन भाजपा की सरकार बनी परंतु आज भी रेत का अवैध खनन परिवहन जारी है। इन सबके बीच नर्मदापुरम जिले में सितंबर 2019 में रेत का ईटीपी घोटाला प्रदेश स्तर पर छाया रहा, विधानसभा में भी जिसको लेकर हंगामा रहा। उक्त मामले की आंच तत्कालीन कलेक्टर शीलेंद्र सिंह तक भी पहुंची थी। जिसके कारण आज भी नर्मदापुरम का खनिज विभाग सुर्खियों में बना रहता है।
नर्मदापुरम खनिज विभाग में इन दिनों रसूखदारो की अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलेन मशीनों के मामले में की गई कार्यवाही की फाइलें गायब होने का मामला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को जनसुनवाई में तक पहुंचने के बाद से हड़कंप मच गया है, कारण यह है कि वह सभी फाइलें विभाग से गायब है? नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल ने उक्त मामले को उठाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में दस्तावेज सौंप कर जॉच सहित कार्यवाही की मांग की है। घटना के अनुसार पोकलेन मशीने 24 नवंबर 2020 को राजस्व और खनिज विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पकड़ी गई थीं और जिन्हें खनिज विभाग द्वारा जप्त कर कृषि उपज मंडी परिसर में खड़ा कराया गया था। उस दौरान तात्कालिक जिला खनिज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया था कि पकड़ी गई पोकलेन मशीनों के मालिकों के नाम ढूंढे जा रहे हैं जिसके बाद कार्यवाही की जाएगी। जब आरटीआई

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0048.mp4

के तहत पत्रकार राजीव अग्रवाल द्वारा खनिज विभाग से जानकारी ली गई तो उक्त पकड़ी गई पोकलेन मशीनों पर की गई कार्यवाही से संबंधित फाइलें नदारद पाई गई । वहीं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है जांच कराई जाएगी और खनिज विभाग से पूरी जानकारी ली जाएगी। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि उनके विभाग में उक्त फाइले नहीं है , यह मामला उनके कार्यकाल का नहीं है फाइलों को ढूंढवाया जा रहा है। वही खनिज विभाग में रसूखदारो की जप्त की गई पोकलेन मशीनों पर की गई कार्यवाही संबंधी फाइल गायब होने की खबर से बवाल मचा हुआ है कि उक्त फाइलें कहां और कैसे गायब हुई है?

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी शेख रमजान ने आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम! देर शाम फार्महाउस पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, उठ रहे गंभीर सवाल, पुलिस जुटी जांच में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d