सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत खेलो इंडिया लघु केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला हॉकी मैच का आयोजन 17 मार्च को महिला जेल के पीछे हॉकी टर्फ मैदान पर शाम 04:00 बजे रखा गया। जिसमें हॉकी फीडर सेंटर की बालिका टीम एवं खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने भाग लिया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि महिला दिवस पर विभिन्न मनोरंजन के लिए खेल भी आयोजित किये जा रहे है। आज के कार्यक्रम
के मुख्य अथिति तैराकी संघ प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव,रोहित फौजदार, होमगार्ड अधिकारी अमृता शर्मा सहित इटारसी और नर्मदापुरम के सभी हॉकी खिलाड़ी समस्त खेल विभाग की टीम उपस्थित रही। हॉकी का मैच इटारसी गर्ल्स टीम वर्सेस नर्मदापुरम गर्ल्स टीम के बीच खेला गया। जिसमे नर्मदापुरम गर्ल्स हॉकी टीम वि lजयी रही। इस अवसर पर अतिथियो ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। इसमें जिले की महिला, समस्त अधिकारी कर्मचारी और गृहणी को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर महिलाओ ने हॉकी टर्फ मैदान पर अपनी सहभागिता कर उपस्थिति दर्ज करी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद भी बड़ी संख्या सहभागिता करने पहुंची।