कटनी नगर पालिक निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर दिनांक 22 मार्च एवं 23 मार्च तथा 30 मार्च दिन गुरुवार को पशु वध ग्रह मांसाहारी पदार्थ मुर्गी मछली आदि का क्रय विक्रय बंद करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं गौरतलब है कि 22 मार्च को गुड़ीपड़वा एवं 23 मार्च को चेटीचंड तथा 30 मार्च को श्री राम नवमी पर्व होने के कारण यह निर्देश प्रदान किए गए हैं। अतः समस्त पशु वध दुकानदारों को तीनों दिवस में मांसाहारी पदार्थ ना बेचने एवं ना खरीदने ना पकाये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
