सिवनी 15 मार्च… बूथ विस्तारक योजना का दूसरा चरण पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। इस 10 दिवसीय अभियान को सफल एवं सुफल बनाने के लिए संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उसके अनुरूप हमें पूरी लगन, सक्रियता,निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना है। उक्ताशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी श्री संतोष अग्रवाल द्वारा सिवनी दक्षिण मंडल के शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 269 की बैठक में कही गई।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र और गरीबों के विकास को लेकर काम करती है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारी कार्यपद्धति में टीम भावना के साथ सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन खड़ा करना हमारी प्राथमिकता रही है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, बूथ समिति एवं बूथ कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर भाजपा की रीति नीति तथा विचार को जन जन तक तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना है साथ ही संगठन को और शक्तिशाली बनाना है। हम अपने पराक्रम एवं लगन से आगामी चुनावों मे ५१ प्रतिशत मत हासिल करने मे निश्चय ही सफल होंगे।
श्री अग्रवाल ने बैठक में, संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो,भला हो जिसमें देश का, वो काम किए चलो, का नारा देते हुए कहा कि, भाजपा मे कार्यकर्ता ही सबसे बडा पद है इसका प्रमाण है कि, हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा भी एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप अपने अपने बूथ केन्द्रों पर बैठक व जनसंपर्क कर रहैं हैं।
श्री अग्रवाल ने बैठक में बूथ समिति पन्ना समिति का गठन, हितग्राही प्रभारी की नियुति, महिला प्रभारी, युवा प्रभारी, मन की बात प्रभारी की नियुक्ति एवं सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी भी दी ।
बैठक में, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, शक्ति केंद्र के संयोजक, दक्षिण मंडल के महामंत्री, शक्ति केंद्र के सह संयोजक श्री संजय खंडाईत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा, बूथ विस्तारक दक्षिण मंडल महामंत्री बादल बेन, उपाध्यक्ष अशोक वार्ड के पार्षद विजय गोलू मिश्रा, भाजपा मंडल उपाध्यक् श्री राज ठाकुर, श्री सत्यनारायण सत्तू अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी विनायक शर्मा, वार्ड अध्यक्ष पंकज यादव के साथ ही बूथ अध्यक्ष श्री पंकज यादव , बूथ सचिव अतुल अग्रवाल BLA 2 मुकेश चौरसिया, मन की बात प्रमुख राहुल साहू, व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख संतोष यादव, लाभार्थी प्रमुख अनूप साहू, महिला प्रमुख गंगा पंद्रे, युवा प्रमुख संदीप साहू, सामाजिक श्रेणी प्रमुख शेखर शर्मा, प्रभावी मतदाता प्रमुख श्री कृष्णा साहू, कार्यक्रमों के प्रमुख विक्की साहू, अंकुर साहू एवं पार्टी के बूथ एवं वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।