• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

टीबी मरीज की टेस्टिंग में मदद करने वाले को दी जाए प्रोत्साहन राशि: देखिए कलेक्टर अविप्रसाद ने क्या कहा

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए गठित टीबी फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें टीबी रोग की टेस्टिंग को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि टीबी मुक्त कटनी बनाने के लिए टीबी मरीजों की टेस्टिंग बढ़ानी होगी, और इसके लिए नवाचार करने की आवश्यकता है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/km_20230316_540p_30f_20230316_012313.mp4

उन्होंने कहा कि ऐसी योजना बनाई जाए जिसमें टीबी मरीज की टेस्टिंग करने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएं। बैठक में भोपाल से आए डबल्यू एच ओ के कंसल्टेंट योगेश शर्मा, जिला क्षय अधिकारी डॉ शैलेंद्र दीवान, जिले के सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और टीबी क्लिनिक से जुड़े तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी रही।

स्टॉफ को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करें

बैठक दौरान क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़ी बारीकियों को गंभीरता से सुना। जिसके बाद उन्होंने इस अभियान से जुड़े लोगों और स्टाफ को प्रोत्साहित करने और एएनएम और एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षित करने की बात कही। साथ ही रणनीति बनाकर इस दिशा में प्रभावी कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समय समय पर टीबी टेस्टिंग से जुड़े संसाधनों की रिपोर्ट मंगाई जाए और उनके बेहतर उपयोग की दिशा में कार्य किया जाए।

हॉट स्पॉट चिन्हित कर कराएं बल्क टेस्टिंग

उन्होंने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने विकासखंड में टीबी की प्रबल आशंका वाले क्षेत्र हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित करें और यहां पर मोबिलिटी यूनिट भेजकर बल्क टेस्टिंग कराएं। जिससे टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उनका समय पर उपचार शुरू कराया जा सके। इसके लिए पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था करने जिला क्षय अधिकारी डॉ शैलेंद्र दीवान को उन्होंने निर्देशित किया।

5 वर्ष के कम बच्चों की टीपीटी बढ़ाएं

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के कंसल्टेंट योगेश शर्मा ने बताया की कटनी जिले में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी के आंकड़े काफी कम है, जिसे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने होंगे। जिसके लिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला क्षय अधिकारी को निर्देश दिए साथ ही क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने भी निर्देशित किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

करौंदी में 19 मार्च को होगी प्रतियोगिता कलेक्टर ने ली बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d