• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सोहागपुर के विस्थापित वन ग्राम साकई के शिविर में कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से गांव गांव अधिकारियों का दल पहुंच रहा

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। वन ग्रामों के निवासियों को शासन की योजनाओं लाभ देने के लिए एक पखवाड़े तक विभिन्न ग्रामों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत जिले के विस्थापित वन ग्रामों में जनसमस्याओं के निराकरण एवं उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से गांव-गांव में अधिकारियों का दल पहुंच रहा है। यह शिविर 11 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक जारी रहेंगा। इसी क्रम में बुधवार को सोहागपुर जनपद क्षेेत्र के वन विस्थापित ग्राम साकई में आयोजित शिविर में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शिविर में ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा करते हुए बिजली, सड़क, पेयजल, राशन साहित शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिन ग्रामों में पेयजल की उपलब्धता में समस्या आ रही है वहां नल जल योजना स्वीकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रीष्म कालीन सीजन को ध्यान में रखते हुए खराब हैंडपंप की समस्या के संबंध में पीएचई विभाग को शीघ्र हैंडपम्प सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण के लिए तहसीलदार सोहागपुर को निर्देश दिए हैं। शिविर में मौजूद रहते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में इस दौरान एसडीएम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का, जनपद सीईओ सोहागपुर श्रीराम सोनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

अधिकारियों ने दी गलत जानकारी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई नलजल योजनायें एवं हैण्‍डपम्‍प हैं खराब या बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d