सीमा केथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम/पिपरिया । बूथ विस्तार अभियान 2.0 प्रारंभ हो गया है इस अभियान को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नर्मदापुरम जिले के पिपरिया मंडल में पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में चर्चा की। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तार अभियान में सभी को पूरी सक्रियता से कार्य करना है। बूथ पर रहने वाले जनप्रतिनिधि से लेकर बूथ टोली तक सभी को 10 दिन 10 घंटे का समय देना है। बूथ को सशक्त बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी अपना समय बूथ सशक्तिकरण अभियान में देंगे। बूथ सशक्तिकरण अभियान में मंडल की टोली, बूथ टोली, पंच परमेश्वर, त्रिदेव, महिला, युवा, प्रभावी मतदाता होंगे। उक्त जानकारी जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने दी। हितानंद शर्मा ने कहा कि पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को इस अभियान के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रतिदिन बूथ विस्तार अभियान की मॉनिटरिंग करेगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, संपत मूंदड़ा, साडा अध्यक्ष कमल धूत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल , गिरधर मल्ल, मंडल अध्यक्ष पवन झा, रमेश पटेल, बलराम ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
